नैनीताल के गीता आश्रम में कल 23 अगस्त रविवार को होगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर बैठक,

नैनीताल। मल्लीताल स्थित गीता आश्रम में कल रविवार 23 अगस्त को शाम 4 बजे से श्री कृष्ण जनमाष्टमी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई है। सभी पदाधिकारियों व भक्त जनों से अनुरोध है कि उक्त बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने के अपने सुझाव दे सकते हैं। यह जानकारी गीता आश्रम के महासचिव जगदीश चंद्र लोहनी ने दी है।














