22 August 2026

रामनगर सरस मेले में स्वीप गतिविधियों एवं एस.आई.आर. “शंका समाधान संवाद” का किया गया प्रचार-प्रसार

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

रामनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल, नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक स्वीप नैनीताल के निर्देशन में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत संचालित “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम एवं अन्य स्वीप गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
इसी क्रम में रामनगर में आयोजित सरस मेले में स्वीप टीम द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत संचालित “शंका समाधान संवाद” एवं स्वीप की अन्य गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। मेले में उपस्थित आमजन, युवाओं, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को स्वीप गतिविधियों से जुड़ने तथा मतदाता सूची से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
सरस मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की उपस्थिति रही। स्वीप टीम द्वारा मेले में उपस्थित लोगों के मध्य एस.आई.आर. एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकाधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मीनाक्षी कीर्ति, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, ब्लॉक समन्वयक स्वीप बंता सिंह, दीप गोस्वामी एवं चंदन सिंह रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!