भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार को किया प्रताप भैय्या अवार्ड से सम्मानित,संस्थापक एवं समाजसेवी प्रताप भैय्या की सोलहवीं पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद दी श्रद्धांजलि, स्कूल में हुऐ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल। आचार्य नरेन्द्र देव शिक्षा निधि, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय एवं राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में उपरोक्त संस्थाओं के संस्थापक एवं समाजसेवी प्रताप भैय्या की सोलहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के सभागार में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० सुरेन्द्र सिंह बर्गली पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डी०एस०बी० परिसर नैनीताल व उपस्थित अतिथियों ने प्रताप भैय्या के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ एवं भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बालसैनिकों ने इस अवसर पर सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत व विद्यालय कुलगीत प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर आलोक कुमार शिक्षक भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल को शिक्षण कार्य, अनुशासन एवं विद्यालय में लम्बे समय से समर्पण की भावना से कार्य करने के उपलक्ष में प्रताप भैय्या एवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो० सुरेन्द्र सिंह बर्गली ने अपने सम्बोधन में प्रताप भैय्या को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रताप भैय्या ने अपने जीवन में मूल्यों की राजनीति की और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। उनका दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च शिक्षा सम्पर्क केन्द्र खोलने का मुख्य उद्देश्य था कि वहां के बच्चे खेत-खलिहान में कार्य कर अपने माता-पिता को सहयोग देने के साथ-साथ उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकें और अपने पारम्परिक रीति-रीवाजों व रहन-सहन से भी जुड़े रहें। तथा प्रताप भैय्या के कड़क मिजाज व अनुशासन का धनी बताया।
प्रताप भैय्या एवार्ड से आलोक कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें महापुरूषों के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेकर सभी के प्रति सद्भावना लेकर चलना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रताप भैय्या का व्यक्तित्व हमें अपनत्व की प्रेरणा देता है। विद्यालय परिवार व सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्रा काजल 11 स को स्व० बीना स्मृति, विद्यालय स्तर पर हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रा रश्मि नयाल 11ब को भारत-भारती, छात्र नीलम बिष्ट 11अ को प्रताप भैय्या बीना स्मृति छात्रवृत्ति, अंजलि फर्त्याल 12 ब को स्व० नवीन चन्द्र जोशी स्मृति छात्रवृत्ति दीपिका आर्या 10स को स्व० सीता देवी स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।
भा०श०सै०वि० एवं राष्ट्रीय श०सै० विद्यापीठ, नैनीताल के बीच विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गयी, जिसमें निबन्ध प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8 का आयोजन किया गया जिसका विषय शिक्षा का समाज निर्माण में महत्व, राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका, डिजिटल शिक्षा जिसमें भा०श०सै०वि० की कनिष्का खोलिया प्रथम व तनिष्का ने द्वितीय तथा भा०श०सै०वि० की प्राची मेहरा ने तृतीय व भारती नैनवाल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12) का आयोजन किया गया जिसका विषय” आधुनिक शिक्षा, महिला शिक्षा, महान शिक्षाविदों एवं संस्थापक व्यक्तियों की विरासत था। रा०श० सै० स्मारक विद्यापीठ प्राची आर्या प्रथम, रा०श०सं० स्मारक विद्यापीठ की सचित कुमार ने द्वितीय, भा०श०सं० विद्यालय की अंजलि फर्त्याल ने तृतीय
तथा भा०श०सं०वि० की लक्ष्मी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भा०श०सं०वि० की सानिया ने प्रथम, रा०श० सै० स्मारक विद्यापीठ के नवनीत ने द्वितीय, रा०श० सै० स्मारक विद्यापीठ के यशोदा ने तृतीय तथा भा०श०सै०वि० के वंश ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में रा०श० सै० स्मारक विद्यापीठ के ग्रुप सी० के बालकों ने प्रथम व भा०श० सै०वि० के ग्रुप बी० की बालिकाओं ने द्वितीय, रा०श० सै० स्मारक विद्यापीठ के ग्रुप डी० की बालिकाओं ने तृतीय तथा भा०श०सं०वि० के ग्रुप ए० के बालकों ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इन प्रतियोगिता रेखा पंत, बसन्ती रौतेला, प्रेमा साह, प्रीति शर्मा, जितेन्द्र, शाहनवाज, ऋषि भट्ट ने निर्णायक भी भुमिका निभाई तथा विद्यालय के शिक्षक रोहित कुमार वर्मा व डॉ० नीलम जोशी ने सहयोग किया।
आचार्य नरेन्द्र देव शोध संस्थान की निदेशक डॉ० नीता बोरा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रताप भैय्या के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रबन्धक ज्योति प्रकाश ने भी आमंत्रित जनों का स्वागत करते हुए इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। और पूर्व विधायक डॉ० नारायण सिंह जन्तवाल, हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष डी०एस० मेहता, नगरपालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्षा डॉ० सरस्वती खेतवाल, पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष डॉ० मनोज सिंह बिष्ट, निशान्त स्कूल की प्रधानाचार्या तारा बोरा, संस्था के आदि ने सम्बोधित किया। दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा ने भी संबोधित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने प्रताप भैय्या को श्रद्धांजलि देते हुए उपस्थित सभी लोगों को आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विद्यालय शिक्षा के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम आगे बड़ा रहा है।
इस अवसर पर प्रो० अरूण कुमार शर्मा, चारू चन्द्र पन्त, सभासद लता दफौटी, सपना बिष्ट, तारा राणा, मीनू बुधलाकोटी समेत, प्रो० किरन बर्गली, सुशील कुमार शर्मा, टीकम सिंह बोहरा, संजय सुयाल, प्रदीप सिंह नेगी, कैलाश जोशी, रोहित गर्ग, प्रकाश लाल साह, दीपक कुमार (भोलू) सभासद पूरन सिंह बिष्ट, यश शर्मा, राजेन्द्र सिंह चिलवाल, पान सिंह सिजवाली, डॉ० बिश्ना साह, भगवान सिंह रावत, डॉ० हिमांशु पाण्डे, राम सिंह रौतेला, यशपाल रावत, डॉ० अविनाश जाटव के अलावा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय व रा०श० सै० स्मारक विद्यापीठ के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय शहीद सैनिक विद्याल के शिक्षक महेश व रा०श०सै० स्मारक विद्यापीठ की शिक्षिका बिमलेश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया।














