नैनीताल में भाजपाईयों ने विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में आर्मी के जवानों को बांधी राखी

नैनीताल। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कैंट सभागार, भवाली रोड, तल्लीताल, नैनीताल में देश की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के सम्मान में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने वीर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके त्याग, साहस एवं राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में सीओ कैंट तनु जाट की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।इधर कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने वीर जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद जीवन की कामना की। रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर पर बहन-भाई के स्नेह के साथ राष्ट्ररक्षा, सैनिकों के सम्मान और देशसेवा के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की गई। इधर
तल्लीताल कोतवाली एवं मल्लीताल कोतवाली के पुलिसकर्मियों को भी रक्षा सूत्र बांधकर उनके कर्तव्य, सेवा और सुरक्षा में योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री
शांति मेहरा, सदस्य, महिला आयोग विमला अधिकारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता शाह ,जीवंती भट्ट, कविता गंगोला , हेमलता पाण्डे , मीनू बुधलाकोटी , तारा राणा , रश्मि सिराला , दीपा चौधरी, रेनू सिराला , नीरू पुजारी, गीता, शांति, कमला एवं आद्या जायसवाल सहित महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं। इनके अलावा
आशीष बजाज, श्री विक्रम राठौर, भारत सिंह मेहरा, कमल जोशी, शैलेन्द्र बर्गली, मयंक पंत , कमल जोशी, संतोष कुमार , करन साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।














