26 August 2026

रामा मॉन्टेसरी स्कूल में कला और विज्ञान प्रदर्शनी लगी, मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाऐ नए नए उपकरण की सराहना

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। रामा मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा कला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी कला और विज्ञान के क्षेत्र में नए माडल बनाऐ और उनकी प्रदर्शनी लगाई।

रामा मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में आशा फाउण्डेशन की चेयर पर्सन आशा शर्मा रही। उन्होंने बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। इसके अलावा सभी अभिभावकों और प्रदर्शनी में पहुंचे अन्य लोगों द्वारा भी बच्चों की मेहनत और लगन की सराहना की गई। बच्चों के हुनर को निखारने का बेहतरीन प्रयास रामा मॉन्टेसरी
स्कूल की प्रबंधक नीलू एल्हेन्स और विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके अन्दर छिपी प्रतिभाओं को कला और विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से निखारने का प्रयास विगत कई वर्षों से किया जा रहा है, इस प्रदर्शनी की पूर्ण रूप से सफल बनाने हेतु कक्षा नर्सरी से कक्षा
आठ तक के बच्चों का भरपूर प्रयास रहा। इस प्रकार की प्रदर्शनियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विज्ञान के नए नए उपकरणों की जानकारी देना है। इस मौके पर प्रबंधक नीलू एल्हेंस, प्रधानाचार्या हिमानी साह, सीमा साह, दीपा करायत,
सोफिया, आनन्दी विष्ट
लीला, पूजा जोशी, कविता भण्डारी,बबीता उपाध्याय, हीना माहोड़ी ज्योति आर्या, आरती साह, नाहिद , अजरा , सहरीन आदि शिक्षिका मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!