अयार पाटा में स्वास्थ्य शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

नैनीताल। अयार पाटा में
सभासद मनोज जगाती के प्रयासों से निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगा गया। कैंप में 40 से ज्यादा लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निशुल्क दवा वितरित की गई।
कैंप अयारपाटा स्थित निकट गर्नी हाउस के पास स्टावरी लौज क्षेत्र में लगाया गया जिसमें क्षेत्र और अन्य वार्ड के लोगों ने चेकप कराया। इस दौरान शुगर और बीपी आदि की जांच की गई। कैंप में
डा०गौरव सुंदरीयाल,
नीमा बिष्ट नर्सिंग ऑफिसर,बबिता ऐठानी ए०एन०एम,त्रिलोक चंद एम०पी०डब्लू,मुस्कान जोशी आशा वर्कर, हेमा जोशी आशा वर्कर आदि मौजूद रहे।














