26 August 2026

जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल ने रातीघाट में लगाया कैरियर काउन्सिलिंग शिविर,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में राजकीय इण्टर कॉलेज रातीघाट, विकासखण्ड बेतालघाट जनपद नैनीताल में छात्र/छात्राओं को कैरियर के विभिन्न आयामों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें प्रियंका गडिया, जिला सेवायोजन अधिकारी नैनीताल द्वारा विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल, तथा इण्टरमीडिएट के पश्चात विभिन्न कैरियर विकल्पों क्लैट परीक्षा नीट, जेईई, अग्निवीर, एनडीए, होटल मैनेजमेंट, पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी तथा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के सम्बन्ध में विस्तार से 108 छात्र- छात्राओं को जानकारी प्रदान करने के साथ एन०सी०एस० पोर्टल की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कॉलेज, रातीघाट (नैनीताल) के प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह एवं प्रदीप शर्मा, दिनेश रावत, सी०पी०पन्त एवं मुन्नी पाण्डे शिक्षकगण तथा जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल से शंकर लाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!