5 November 2026

सी आर एस टी इंटर कॉलेज ने चलाया वृक्षारोपण अभियान,

सी आर एस टी इंटर कॉलेज ने चलाया वृक्षारोपण अभियान,
pine-crest


नैनीताल। सीआरएसटी इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्रों द्वारा टांकी बैंड के पास एक सफल वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुरई , देवदार, बांज समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने किया, उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में प्रेरित किया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ.एस एस. बिष्ट, गणेश दत्त लोहनी, रितेश साह और विपिन कुमार सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। यह अभियान रोटरी क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र साह के सहयोग से सम्पन्न हुआ। अंत में यह संकल्प लिया गया कि छात्र समय-समय पर इन पौधों की देखभाल के लिए वहाँ जाएंगे ताकि ये स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें। इस तरह यह अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति संरक्षण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!