26 August 2026

आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे समाजसेवी शीलू कुमार, बांटी राहत सामग्री,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने कांडा, फाफड़िया, ओखलढुंगा एवं बमाश गांव पहुंचकर सैकड़ों प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
इस दौरान शीलू कुमार ने गांववासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और कहा कि वे क्षेत्र की जनता के साथ हर सुख-दुख में हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
राहत सामग्री मिलने पर गांव के लोगों ने शीलू कुमार के इस मानवीय प्रयास की खूब प्रशंसा की। ग्रामीणों ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में शीलू कुमार का गांवों तक पहुंचकर लोगों की मदद करना सराहनीय कार्य है। ग्रामीणों ने शीलू कुमार पर अपना विश्वास जताते हुए उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
शीलू कुमार ने क्षेत्र के सक्षम एवं सामाजिक लोगों से भी अपील की कि वे बारिश और आपदा से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि कोई भी पीड़ित परिवार खुद को अकेला महसूस न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!