26 August 2026

भाजपा की नीतियों और योजनाओं को घर घर पहुंचाऐ कार्यकर्ता, 2027 में फिर से बनेगी सरकार -अमिता शाह

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अमिता शाह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक पार्टी की जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला की अध्यक्षता में हुई।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमिता शाह ने कहा कि सभी बूथों को मजबूत करने के लिए बूथ अध्यक्ष अभी से अपने अपने क्षेत्रों में जुट जाऐ और घर घर जाकर राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं व विकास कार्यों को जन-जन पहुंचाने का काम शुरू कर दें। जिससे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाऐगी।इस दौरान महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अमिता शाह, जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला, मंडल महामंत्री हेमलता पांडे, मीरा बिष्ट, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, मंत्री कविता बिष्ट, बूथ अध्यक्ष हंसी बिष्ट और शांति रावत के अलावा पूजा सिंह मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!