लेक सिटी क्लब ने बैठक में भावी कार्यक्रमों पर की चर्चा,12 सितंबर को स्व. चमन लाल बजाज की स्मृति में ड्रेस वितरण कार्यक्रम होगा,

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्लब के होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई । बैठक में सर्व समिति से तय किया गया कि क्लब द्वारा 12 सितंबर को c r s t इंटर कॉलेज में स्वर्गीय चमन लाल बजाज की स्मृति में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 15 सितंबर को रंगो उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शैले हाल में किया जाएगा। 27 सितंबर को गोवर्धन हाल में हमारी संस्कृति हमारी पहचान कार्यक्रम। 4 अक्टूबर को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्लब द्वारा इस बार 14 अक्टूबर को डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा । 28 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी । क्लब द्वारा नवंबर माह में व्यंजन प्रतियोगिता एवं दिसंबर में पागल जिम खाना कार्यक्रम का आयोजन फ्लैट्स मैं किया जाएगा। बैठक मे हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, जीवंती भट्ट, दीपा पांडे, रमा भट्ट ,आभा शाह, ज्योति ढौंडियाल, प्रेमाअधिकारी, दीपिका बिनवाल ,रमा लोहनी, मधुमिता, निवेदिता मेहरोत्रा, टुसी शाह, सीमा सेठ, दया कुंवर, सविता कुलौरा, सोनू शाह एवं भावना शाह उपस्थित थी














