1 September 2026

दुर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, हल्द्वानी में एस.आई.आर. एवं स्वीप गतिविधियों का प्रचार-प्रसार

0
pine-crest


हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल, नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक स्वीप नैनीताल के निर्देशन में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत “शंका समाधान संवाद” एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दुर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, हल्द्वानी में छात्र-छात्राओं एवं युवा मतदाताओं के साथ एस.आई.आर. से संबंधित विषयों पर संवाद किया गया। विद्यार्थियों को मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन, पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान स्वीप टीम द्वारा “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम के उद्देश्य एवं एस.आई.आर. से संबंधित गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को अपनी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं के समाधान के लिए संवाद में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में स्वीप टीम नैनीताल की ओर से श्री राकेश लाल वर्मा, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, श्रीमती मीनाक्षी कीर्ति, श्रीमती दीपा रैक्वाल एवं श्रीमती लक्ष्मी पाण्डे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!