1 September 2026

नैनीताल में कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत और परिसर निदेशक प्रो नीता बोला का हुआ सम्मान

0
pine-crest

नैनीताल। डी एस बी परिसर के कला संकाय के सभागार में कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत तथा परिसर निदेशक प्रो नीता बोरा की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उनका सम्मान किया गया । आज कुलपति का कार्यकाल पूर्ण हिन्द पर उन्हें शॉल उड़ाकर तथा जागेश्वर धाम का चित्र भेट किया गया । परिसर निदेशक प्रो नीता बोरा शर्मा को शॉल उड़ाकर तथा ग्वाल देवता का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वविद्यालय में सेवा देने तथा कार्यों के निस्तारण हेतु धन्यवाद दिया गया । कार्यक्रम में प्रो संजय पंत , प्रभारी संकायाध्यक्ष प्रो संजय घिल्डियाल , प्रो हरीश बिष्ट , डॉ किरण तिवारी ,डॉ पंकज सिंह , ने विचार रखे तथा धन्यवाद किया । कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत तथा कुलगीत से तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया । कार्यक्रम में प्रो चंद्रकला रावत , प्रो महेंद्र राणा ,प्रो रीना सिंह ,प्रो नीलू ,प्रो सुषमा टम्टा ,प्रो गीता तिवारी, प्रो किरण बरगली ,प्रो ज्योति जोशी ,प्रो अर्चना श्रीवास्तव,प्रो दीपक पालीवाल , डॉ रुचि मित्तल ,डॉ भूमिका , डॉ हृदेश कुमार ,डॉ संतोष कुमार , डॉ प्रभा पंत ,डॉ सरोज पालीवाल , डॉ गगन होती ,डॉ दीपिका पंत ,डॉ अशोक कुमार ,आनंद रावत ,नंदा बल्लभ पालीवाल ,विपिन , सहित 79 बटालियन एन सी सी तथा 5 नेवल एन सी सी के विद्यार्थी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!