31 August 2026

पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट क्षेत्र में 3 दिन स्कूल रहेंगे बंद-डा हरीश बिष्ट

0
pine-crest

भीमताल (नैनीताल): क्षेत्र के कई गांवों में पीलिया और डायरिया जैसी बीमारियों के तेजी से फैलने के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कई छात्र इसकी चपेट में आ चुके हैं। छात्र सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ० हरीश सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर 3 दिनों के अवकाश की माग की ,मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल द्वारा आधिकारिक आदेश के अनुसार ज्योलीकोट क्षेत्र के कुछ विशिष्ट विद्यालयों में 01 सितंबर 2026 से 03 सितंबर 2026 तक अवकाश (छुट्टी) घोषित की गई है।यह आदेश ब्लॉक प्रमुख भीमताल (डॉ० हरीश सिंह बिष्ट) के पत्र और मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में छात्रहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।इसके तहत प्रभावित क्षेत्रों ज्योलीकोट, भल्यूटी, बेलुवाखान और गांजा क्षेत्र के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय एवं रा० इ० कॉलेज, सन्त एन्थोनी कॉन्वेंट, हिमालयन एकेडमी , बाल संचार सैनिक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित शिक्षण संस्थानों में तीन दिन अवकाश करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि संक्रमण और अधिक न फेल पाए, साथ ही ब्लॉक प्रमुख के निर्देश पर उक्त प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर उनके पेयजल टैंको में भी हाइपो आदि डालकर पानी को शुद्ध करने का कार्य किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!