समाजसेवी शीलू कुमार बने नैनीताल में एस एस स्नूकर क्लब के फ़ाइनल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि, हुए सम्मानित

नैनीताल। नैनीताल में S.S. Snooker Club द्वारा आयोजित फाइनल स्नूकर टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किए जाने पर शीलू कुमार ने क्लब के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं खिलाड़ियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शीलू कुमार ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की पहचान है। युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की।
उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ें, अपनी प्रतिभा को निखारें और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नैनीताल और उत्तराखंड का नाम रोशन करें।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि “युवा आगे बढ़ेंगे, तभी हमारा क्षेत्र आगे बढ़ेगा। खेलेंगे युवा, तभी खिलेगा क्षेत्र।






