16 September 2026

समाजसेवी शीलू कुमार ने नैनीताल के शनिदेव मंदिर में खीर का किया प्रसाद वितरण

0
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल स्थित श्री शनिदेव मंदिर में समाजसेवी शीलू कुमार द्वारा श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद का वितरण किया।
इस अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे सभी भक्तजनों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
शीलू कुमार ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के माध्यम से लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देना ही इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने शनिदेव महाराज से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!