29 August 2026

ठंडी सड़क में नयना देवी मंदिर के धर्मशाला के समीप गेट पर गिरा बोल्डर, बाल बाल बचे लोग

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। ठंडी सड़क नयना देवी मंदिर की धर्मशाला के समीप एक बड़ा बोल्डर पहाड़ी से शाम 5.30 बजे
खिसककर लुढ़कते हुए
5 यूके एनसीसी यूनिट के गेट पर जा गिरा।
गनीमत यह रही कि उस समय लोगों की आवाजाही हो रही थी लेकिन समाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह बिष्ट ने बोल्डर गिरने की आवाज सुनी और लोगों को दूर से दोनों साइड रोक दिया जिससे लोग बाल बाल बच गए। इसके बाद लोगों ने बोल्डर को गेट से हटा कर किनारे कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले भी डीएसबी मोटर मार्ग से ऐसे बड़े बड़े बोल्डर और पत्थर गिर चुकें हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मार्ग पर लोहे की जाली लगाकर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!