15 June 2026

दिव्यांशु ने चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए की परीक्षा की पास, बधाई देने वालों का लगा तांता

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। हल्द्वानी निवासी दिव्यांशु सक्सेना ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। इस होनहार छात्र ने दृढ़ इच्छा शक्ति व मेहनत के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास की है।
दिव्यांशु सक्सेना ने नैनीवैली से 12 वीं की शिक्षा पूरी की है। दिव्यांशु सक्सेना ने सफलता का श्रेय मॉ वन्दना सक्सेना, पिता संजीव सक्सेना व बहिन प्राची सक्सेना को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, सुमित हृदेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गा, पूर्व विधायक नवीन दुमका, प्रमुख उद्योगपति भूमेश अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी हेम दुर्गापाल, ग्राम प्रधान रमेश जोशी समेत तमाम लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर दिव्यांशु के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!