3 September 2026

सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,

0
pine-crest


नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया।
बच्चे राधा-कृष्ण के सुंदर रूप में बेहद आकर्षक नजर आए। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी की विशेष सजावट की गई।राधा रानी और श्रीकृष्ण के वेश में बच्चों को झूले में विराजमान कराकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ झूला झुलाया गया इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सेल्फी लेकर इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया।
नन्हे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे विद्यालय के वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और प्रेम, मित्रता व सदाचार के संदेश से अवगत कराया।
विद्यालय परिवार ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य ,उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, सीनियर कॉर्डिनेटर ज्योति त्रिपाठी, मिडिल कॉर्डिनेटर अनीता बोरा, जूनियर कॉर्डिनेटर आशा जोशी,लता फर्त्याल,रूचि साह,विक्रम सिंह रावत,किरन मेर,पल्लवी जोशी,किरन रतूड़ी, शाहीन,पूजा आर्या, लवी जोशी, तुलसी,पूनम,रेनू एवम समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!