ज्योलीकोट के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं-समाजसेवी शीलू कुमार

नैनीताल।ज्योलीकोट में दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से हल्द्वानी अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनी ओर से आर्थिक मदद देकर कुछ राहत पहुंचाने का प्रयास किया।
शीलू कुमार ने कहा कि हमारी टीम पूरी मजबूती से हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। जो परिवार निजी अस्पताल का खर्च नहीं उठा सकते, उनके इलाज एवं अस्पताल की व्यवस्था में भी टीम हरसंभव सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमसे संपर्क करें। सबसे पहले अपने परिवार को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही प्रशासन से समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की अपील की।






