ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया के प्रकोप के चलते सीएमओ और ब्लाक प्रमुखों व ग्राम प्रधानों के निर्देशों पर क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर लग रहा है स्वास्थ शिविर,

नैनीताल। ज्योलीकोट में पीलिया और डायरिया का प्रकोप से 50 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। की मरीजों को हल्द्वानी में भर्ती कर उनका उपचार चल रहा है। इस बीमारी को देखते हुए सीएमओ व ब्लाक प्रमुखों व ग्राम प्रधानों के दिशा निर्देशन पर ज्योलीकोट क्षेत्र में स्वास्थ शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवाईयां भी वितरित की जा रही है। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट की महिला चिकित्सक डॉ पल्लवी ने ग्रामीणों से अपील की है इस समय बरसात का सीजन चल रहा है इसमें कई तरह की बीमारी का प्रकोप रहता है। बीमारी से बचने के लिए पानी को उबालकर ज्यादा मात्रा में पीएं और स्टोरेज पानी की टंकी की नियमित रूप से सफाई करें और ताजा खाना खाऐ,बासी खाना से बचें। इसके अलावा बिना चिकित्सक के राय के अनुसार ही दवाई लें, घबराने की जरूरत नहीं है । कोई भी परेशानी होती है तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
शिविर में चिकित्साधीक्षक डॉ हेमंत मर्तोलिया, डॉ पल्लवी , ज्योति कोरंगा, मनीष कुमार एवम् स्वाथ्य विभाग की टीम जुटी हुई है।






