4 September 2026

नैनीताल के द पाइनक्रेस्ट स्कूल में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी समारोह हुआ आयोजित,

0
pine-crest


नैनीताल। द पाइनक्रेस्ट स्कूल, नैनीताल में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया, जिसे अभिभावकों एवं अध्यापकों ने खूब सराहा और बच्चों को भरपूर प्यार एवं प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृंदावन की कृष्ण रासलीला रही, जिसे सभी ने काफी पसंद किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं जन्माष्टमी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को जन्माष्टमी के रूप में क्यों मनाया जाता है। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का हार्दिक धन्यवाद किया।
बच्चों ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का समापन भक्तिमय गीत “अच्युतं केशवं कृष्ण दामोदरम्” के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार, भावना आर्या, जया वर्मा, उदिति रावत, मयंक अधिकारी, सुशीला आर्या, प्रदीप बोरा, नीमा आर्या एवं विद्यालय के अन्य जूनियर स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!