4 September 2026

नैनीताल में लोकगीत एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता की तैयारियां,प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अंतिम तारीख 9 सितंबर,

0
pine-crest

नैनीताल। युगमंच और शारदा संघ के संयुक्त तत्त्ववधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 12 एवं 13 सितम्बर को लोकगीत एवं सुगम संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन शारदा संघ सभागार नैनीताल में किया जा रहा है.
इस वर्ष युगमंच की रंग यात्रा के पचास वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन और भी अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।
युगमंच के उपाध्यक्ष नवीन बेगाना ने बताया कि पहले दिन शनिवार 12 सितम्बर को सायं 4 बजे से लोक गीत प्रतियोगिता 15 वर्ष से कम तथा 15 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्गों में आयोजित की जाएगी. जिसमें प्रतिभागी गढ़वाली कुमाऊनी जौनसारी किसी भी लोकगीत की प्रस्तुति दे सकते हैं. प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति के बोल आवेदन पत्र पर पहले से लिखकर देने होंगे।
दूसरे दिन रविवार 13 सितम्बर को सायं 4 बजे से शारदा संघ में ही सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. सुगम संगीत प्रतियोगिता भी 15 वर्ष से कम तथा 15 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्गों में आयोजित की जाएगी. जिसमें प्रतिभागी भजन अथवा गजल की प्रस्तुति दे सकते हैं.प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति के बोल आवेदन पत्र पर पहले से लिखकर देने होंगे.
प्रत्येक वर्ग के विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जायेंगे. युगमंच के सचिव मनोज कुमार मनु के अनुसार दोनों प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को दो 2000 रूपये नगद दिए जायेंगे, जबकि द्वितीय स्थान वाले को 1200 तथा तृतीय स्थान वाले को 800 रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा.

दोनों प्रतियोगिताओं के जूनियर वर्ग में अलग अलग प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 1500 रूपये नगद दिए जायेंगे, जबकि द्वितीय स्थान वाले को 1000 तथा तृतीय स्थान वाले को 600 रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा. इनके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे.

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को 9 सितम्बर तक 200 रूपये आवेदन शुल्क के साथ अपना आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा.
शारदा संघ के उपाध्यक्ष चंद्र लाल शाह ने बताया कि आवेदन पत्र शारदा संघ कार्यालय अथवा इंतखाब क्लॉथ स्टोर गाड़ी पड़ाव से प्राप्त किये जा सकते हैँ. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रत्येक वर्ग में पहले पंद्रह प्रतिभागियों को मौका प्रदान किया जायेगा. प्रस्तुति हेतु अधिकतम पांच मिनट का समय दिया जायेगा.
कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में चंद्रेश शाह “शक्ति” सहित आयोजन को सफल बनाने में प्रो देवेंद्र बिष्ट, चंद्र लाल शाह, ज़हूर आलम, भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, मनोज कुमार, डॉ हिमांशु पाण्डे, रफत आलम, डी के शर्मा, राजा शाह आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!