कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति नियुक्त होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जोशी ने दी बधाई,

नैनीताल। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के वर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल का नया कुलपति नियुक्त किए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता व सलाहकार मंडी परिषद उत्तराखंड सरकार एवं एनटीजी/डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री जोशी ने कहा कि प्रो. बिष्ट की नियुक्ति इसलिए भी विशेष महत्व रखती है कि वे कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं और इसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन भी कर चुके हैं। इस प्रकार एक विद्यार्थी के रूप में कुमाऊं विश्वविद्यालय से शुरू हुआ उनका अकादमिक सफर अब विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नई जिम्मेदारी तक पहुंचा है।
विज्ञान, शोध, उच्च शिक्षा एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले प्रो. बिष्ट का अकादमिक एवं शोध योगदान उल्लेखनीय रहा है।






