नैनी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई गई, स्कूल में राधा -कृष्ण की बनाई झांकी

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित नैनी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई। इस दौरान स्कूल में राधा -कृष्ण की झांकी भी बनाई और स्कूल परिसर को बिजली की मालाओं से सजाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षिकाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद भजन भी प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में बतलाया। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।






