4 September 2026

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में युवा कांग्रेस ने नैनीताल में चलाया “Call for Protest” अभियान, कल 5 सितंबर को नैनीताल कलेक्ट्रेट में होगा विरोध प्रदर्शन

0
pine-crest

नैनीताल। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में कल 05 सितंबर को आयोजित होने वाले विरोध-प्रदर्शन को लेकर आज नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस द्वारा “Call for Protest” अभियान चलाया गया। कार्यक्रम महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नीरज कुमार (मोनू) एवं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम बजाज ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष बंटू आर्या, गुंजन रौतेला,रविन्द्र राठौर,सिद्धार्थ टंडन,
जलज वर्मा,हूमाम अहमद,रोहित तेवरी,प्रिंस सैनी,मनीष बिष्ट सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान गरिमा धोनी द्वारा भारतीय संविधान के प्रथम पृष्ठ का वाचन किया गया। इसके माध्यम से लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया गया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता एवं युवाओं से अपील की कि कल सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिला अध्यक्ष नीरज कुमार (मोनू) ने कहा कि राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए। उन्होंने
कल सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर और लोकतंत्र की आवाज को मजबूती देने में अपना सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!