बेतालघाट में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी शीलू कुमार,

बेतालघाट। आज दुर्गापुरी मंदिर, बेतालघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी शीलू कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। आयोजक समिति एवं मंदिर समिति द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शीलू कुमार ने सभी आयोजकों एवं श्रद्धालुजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही उनकी कामना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया और जन्माष्टमी महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया।






