6 September 2026

नैनीताल में श्रीराधे कृष्ण कथा का हो रहा है आयोजन,सात दिवसीय कथा कल सोमवार 7 सितंबर से होगी शुरू,वृंदावन से पहुंची शक्तिश्वरी देवी जी देंगी प्रवचन

0
pine-crest

नैनीताल। श्रीजी सेवा समिति विराट नगर के तत्वावधान में सात दिवसीय श्री राधे कृष्णा कथा का आयोजन कल सोमवार को 7 सितंबर से शुरू हो रहा है।
आयोजक श्रीजी सेवा समिति विराट नगर ने बताया कि गोवर्धन सेवा समिति हाल निकट मां नयना देवी मंदिर मल्लीताल में 7 सितंबर से 13 सितंबर तक श्री राधा -कृष्ण कथा का आयोजन सायं काल 3 से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जगतगुरू 1008 स्वामी कृपालुजी महाराज की प्रचारिका सुश्री शक्ति श्वरी देवी जी द्वारा अद्भूत, भक्तियुक्त,रसमय धार्मिक प्रवचन देंगी। उनके प्रवचनों को सुनने के लिए समय से पहुंचने की अपील की है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!