ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया का भीषण प्रकोप, दो मौतें; सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद

नैनीताल। भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ज्योलीकोट और उसके आसपास के लगभग 8 से 10 गांवों में पीलिया (जॉन्डिस), डायरिया और टायफाइड का भीषण प्रकोप फैला हुआ है. दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि क्षेत्र में जनस्वास्थ्य आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं. संक्रमण की भयावहता को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी (भीमताल) ने अग्रिम आदेशों तक क्षेत्र के सभी प्रमुख सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रो प्रशासनिक कार्रवाई भीमताल क्षेत्र पंचायत के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट के कड़े निर्देशों और हस्तक्षेप के बाद बंद रहने वाले विद्यालयों व केंद्रों की सूची प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अग्रिम आदेशों तक निम्नलिखित शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे:राजकीय इंटर कॉलेज (रा इ का) ज्योलीकोटराजकीय प्राथमिक विद्यालय (रा प्रा वि) ज्योलीराजकीय प्राथमिक विद्यालय (रा प्रा वि) ज्योलीकोटराजकीय प्राथमिक विद्यालय (रा प्रा वि) गांजाराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (रा उ प्रा वि) छीड़ागांजाहिमालयन एकेडमी ज्योलीकोटसेंट एंथोनी कॉन्वेंट ज्योलीकोटसेंट एंथोनी कॉलेज ज्योलीकोटबाल संसार स्कूल ज्योलीकोटनेचर वैली इंटरनेशनल स्कूल सरियातालआंगनबाड़ी केंद्र: ज्योली, ज्योलीकोट, सरियाताल, भल्यूटी और बेलुवाखान।संकट की वर्तमान स्थिति: दो मौतों से क्षेत्र में दहशतइस जलजनित संक्रमण ने अब तक क्षेत्र में दो हंसती-खेलती जिंदगियां छीन ली हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।






