डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस पर काटा केक

नैनीताल। डीएस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ने केक काटा तथा सभी को बधाई दी ।डॉ तिवारी ने कहा शिक्षक राष्ट्र का निर्माण करता है तथा अभिया मूल्यों का कार्य करता है । शिक्षा का मंत्र ही उसके विद्यार्थी होते है । इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया । कार्यक्रम में प्रो एल एस लोधियाल ,प्रो सुषमा टम्टा , डॉ नीलू लोधि याल ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ नवीन पांडे ,लता ,विशाल ,भावना ,पूजा ,रितिका आदि शामिल रहे ।






