6 September 2026

सेवानिवृत्त पेंशनरों ने प्रोत्साहन पेंशन पर कार्रवाई न होने पर जताया रोष

0
pine-crest

नैनीताल। राजकीय सेवा निवृत्त पेंशनर कल्याण एसोसिएशन नैनीताल की मासिक बैठक आज जूनियर हाईस्कूल मल्लीताल में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने की, जबकि संचालन संयुक्त मंत्री त्रिलोक सिंह रौतेला ने किया।
बैठक में पेंशनरों ने 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रोत्साहन पेंशन स्वीकृत किए जाने की मांग पर कोई कार्रवाई न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया। पेंशनरों ने कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में गठित समिति की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जिससे पेंशनरों में आक्रोश है।
साथ ही गोल्डन कार्ड योजना के तहत आश्वासन के बावजूद पेंशनरों को अभी तक कोई राहत नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार इसे अपनी महत्वाकांक्षी योजना बताकर श्रेय ले रही है, जबकि धरातल पर लाभ नहीं मिल रहा है। बैठक में चन्द्रकांता खोलिया, रेखा त्रिवेदी, नीता व्यास, निर्मल पाण्डेय, के.एस. कार्की, एच.एस. भैसोड़ा, सुनील साह, प्रगति साह, गोविन्द सिंह देव, होशियार सिंह मेहरा, देवेन्द्र जोशी, पी.डी. मिश्रा सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!