6 September 2026

निर्मला एकेडमी स्कूल गेठिया को नृत्य प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान,

0
pine-crest

नैनीताल। नगर में दो दिवसीय यो पहाड़ फाउंडेशन की ओर से तथा प्रायोजित श्री माँ नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या , फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य व स्कूल ग्रुप के डांस के अलावा दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कार्यक्रम के तहत स्कूल ग्रुप में जूनियर वर्ग में गेठिया के निर्मला एकेडमी स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। साथ ही कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति से देखकर निर्णायक भी गदगद हो गए। कार्यक्रम की प्रस्तुति में जूनियर वर्ग में निर्मला एकेडमी गेठिया को पहला स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग में विजेता रही निर्मला एकेडमी स्कूल की टीम को विधायक सरिता आर्या व समाजसेवी कविता गंगोला ने ट्राफी प्रदान की। निर्मला एकेडमी स्कूल की प्रधानाचार्या सविता कुलौरा ने कहा कि स्कूल परिवार को अत्यंत हर्ष एवं गर्व हो रहा है कि निर्मला एकेडमी स्कूल ने जन्माष्टमी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!