9 September 2026

भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत का 139 वां जन्मदिन 10 सितंबर को देश के विभिन्न राज्यों व उत्तराखंड के समस्त जिलों में धूमधाम से मनाई जाएगी,नैनीताल में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती हर्षोल्लास से कल गुरुवार को मनाई जाएगी, नैनीताल में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट होंगे

0
pine-crest

नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139 वां जन्मदिन समारोह 10 सितंबर गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के सभी राज्यों वा उत्तराखंड के सभी जिलों में हर्षउल्लास के साथ मनाई जाएगी। समारोह समिति के पदाधिकायो ने प्रदेश के सभी जिलों में अपने संयोजको के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसी क्रम में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी कतरमल में केंद्रीय वन राज्य मंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे नैनीताल मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि रहेंगे। हल्द्वानी में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के सांसद व पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट मुख्य अतिथि रहेंगे इसी तरह प्रदेश के सभी जिलों में कहीं जिला अधिकारी, प्रदेश के सचिव स्तर के अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष ,विधायकगण एवं गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम व मुख्य अतिथियों द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी पर अपने संबोधन व्यक्त किए जाएंगे। इस अवसर पर 10 सितंबर 2026 दिन गुरुवार दोपहर 12:00 बजे दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल DD1 पर भारत सरकार द्वारा बनी फिल्म ” मूवमेंट ” का दोपहर 12:00 प्रसारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!