10 September 2026

डायरिया-पीलिया के प्रकोप के मरीजों से हल्द्वानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट , हल्द्वानी बेस अस्पताल में बनाया प्रभावितों के लिए अलग से वार्ड

0
pine-crest

नैनीताल।भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत ज्योलीकोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फैले डायरिया और पीलिया के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और सीएमओ को उनके बेहतर इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। सीएमओ को उपचार में कोई लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखे मरीजों से मुलाकात के बाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर और त्वरित उपचार दिया जाएगा। नियमित उनकी जांच भी होगी। उन्होंने साफ किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब किसी को भी आयुष्मान कार्ड से उपचार के लिए किसी को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए ब्लॉक प्रमुख ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले सभी पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड के तहत तत्काल और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराया जाए, ताकि धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज न रुके। इसके साथ ही डायरिया और पीलिया प्रभावित क्षेत्र से आने वाले मरीजों के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी में एक अलग वार्ड की व्यवस्था कराई ।अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर एवं नोडल डॉक्टर भी तैनात रहेंगे। जनता की सुविधा और पारदर्शिता के लिए हेल्प डेस्क एवं नोटिस बोर्ड पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के नाम उनके संपर्क नंबरों की सूची चस्पा करने को कहा किसी भी आपातकालीन स्थिति या परेशानी होने पर आम जनता सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकती है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत एवं अन्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!