10 September 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार ने ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया के भीषण प्रकोप के चलते मरीजों का उपचार निशुल्क कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन,

0
pine-crest

नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नैनीताल को सौंपा ।

ज्ञापन में कहा कि नैनीताल शहर के समीप ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया डायरिया एवं अन्य जल जनित बीमारियों के प्रकोप तथा बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सहायता एवं आर्थिक सहायता दिए जाने संबंधी मांग रखी। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि दूषित पेयजल स्वच्छता व्यवस्था की कमी तथा अन्य संभावित कारणों के चलते बीमार लोगों का निशुल्क उपचार एवं उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा पेयजल स्रोतों की तत्काल जांच एवं सैनिटाइजेशन कराया जाए , डायरिया और अन्य जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम तैनात की जाए। बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता मुआवजा प्रदान किया जाए । प्रभावित परिवारों को आवश्यक दवाइयां और चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाए , बीमारी के वास्तविक कारणों की जांच कर जिम्मेदार विभागों द्वारा आवश्यक सुधारतमक कार्रवाई की जाए, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती रोकने के लिए क्षेत्र की पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को स्थाई रूप से सुधरण किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष भवाली हिमांशु बिष्ट ,भाजपा कार्यकर्ता अरविंद पडियार ,जिला मंत्री संतोष कुमार, प्रकाश एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!