10 September 2026

खेल महाकुंभ में मिली प्रतिभा को पहचान, दौड़,खो-खो और मुर्गा झपट आदि अन्य प्रतियोगिताएं हुई

0
pine-crest


नैनीताल । धारी ब्लॉक के अन्तर्गत न्यायपंचायत सरना हेतु खेल महाकुंभ का आयोजन डी०एस०बी० आगर इण्टर कालेज, टांडी पोखराड़ के खेल मैदान में शुभारम्भ किया गया। संकुल नोडल अधिकारी द्वारा महाकुंभ का श्रीगणेश किया गया। महाकुंभ में 14 वर्ष तक आयु वर्ग के विद्यालयी एवं ग्रामीण प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा-झपट आदि अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
पुरस्कार वितरण समारोह के पश्चात् नोडल अधिकारी पुष्पेश सांगा द्वारा कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य वरन मानसिक स्वास्थ्य में भी संवर्धन करता है। अंत में नोडल महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों को उनके सहयोग हेतु आभार प्रकट किया गया। आयोजन को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक नीमा साह, पुनीत यादव, सुनीता कोरी तथा सभी शिक्षकों ने सहयोग किया। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धारी दीप चंद्र जोशी भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम में 60 मी० दौड़ में दिवाकर सिंह धौनी ने पहला,भानू प्रताप ने दूसरा और धीरज बोरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
600 मी० दौड़ में
कार्तिक शर्मा ने पहला, तनुज बिष्ट ने दूसरा,
रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लम्बी कूद में पीयूष कुमार ने पहला,कार्तिक ने दूसरा और मनोज चंद्र बेलवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में
रजत बेलवाल ने पहला,पीयूष कुमार ने दूसरा और तनुज बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!