11 September 2026

मल्लीताल में श्रीकृष्ण भगवान की छठी धूमधाम से मनाई,

0
pine-crest

नैनीताल। मल्लीताल स्थित गीता आश्रम में महिलाओं ने श्रीकृष्ण भगवान की छठी का पर्व धूमधाम से मनाया।इस दौरान भक्त जनों ने भजन कीर्तन कर आश्रम को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान महिलाओं ने श्रीकृष्ण के भजनों पर खूब जमकर नृत्य किया। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अमिता शाह ने भाजपा मंडल की ज़िला उपाध्यक्ष कविता गंगोला का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर अमिता शाह ने सुदामा के रूप में श्रीकृष्ण से मिलने का मंचन किया। बाद में भक्त जनों को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!