4 November 2026

भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार और पत्नी सभासद सपना कुमारी समेत अन्य दर्ज़नो लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी के दिग्गज नेता यशपाल आर्य ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार और पत्नी सभासद सपना कुमारी समेत अन्य दर्ज़नो लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी के दिग्गज नेता यशपाल आर्य ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नैनीताल क्षेत्र में एक बड़े सियासी समीकरण के बदलने के तौर पर देखा जा रहा है। भवाली निवासी समाजसेवी शीलू कुमार ने आज हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शीलू कुमार को उनके समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल कराया।
शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होते ही नैनीताल विधानसभा की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शीलू कुमार की मजबूत दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि कांग्रेस में टिकट के लिए पीसी गोरखा, मीमांसा आर्य और जिशान्त कुमार सिंकू समेत अन्य नाम भी चर्चा में हैं। ऐसे में टिकट किसे मिलेगा, यह अभी तय नहीं है।
शीलू कुमार पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बेतालघाट में उनकी एक सभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बाद उनका नाम प्रदेशभर में चर्चा में आया था।
अब बड़ा सवाल यही है नैनीताल विधानसभा से कांग्रेस किसे मैदान में उतारेगी? शीलू कुमार की दावेदारी कितनी मजबूत होगी और इस बार चुनावी मैदान में कौन-कौन उतरता है, यह आने वाला समय बताएगा।
नैनीताल की सियासत में शीलू कुमार की एंट्री के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!