12 September 2026

विधायक सरिता आर्या ने किया थापला क्षेत्र का किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान सड़क पर गिरता देखा मलबा और अधिकारियों को तुरंत हटाने के दिए निर्देश,जनता की समस्याओं के समाधान को दी जा रही है सर्वोच्च प्राथमिकता,

0
pine-crest

नैनीताल। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मौके पर पहुंचकर समझने और उनके त्वरित समाधान के लिए नैनीताल विधायक सरिता आर्या लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रही हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने ग्राम सभा थापला, अमटना तथा जोशी खोला से थोड़ी दूरी पहले विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों का निरीक्षण किया।
भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह बह जाने से स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो गई हैं। विधायक सरिता आर्या ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और परेशानियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रभावित सड़क मार्ग को शीघ्र सुचारु कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य किसी कारण से प्रभावित हुए मार्गों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करना उनका निरंतर प्रयास रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश और आपदा की स्थिति में सड़क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में विधायक द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देना क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण है।
क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना, मौके पर उनकी वास्तविक स्थिति को समझना और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना ही जनप्रतिनिधित्व की सार्थकता है। विधायक सरिता आर्या का कहना है कि जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना और हर संकट की घड़ी में क्षेत्रवासियों की आवाज बनना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विधायक सरिता आर्या लगातार जनता के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं का संज्ञान लेती रही हैं। सड़क, पेयजल, विद्युत, आपदा अथवा अन्य जनसमस्याओं के दौरान वे मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए समाधान की दिशा में प्रयास करती हैं।
इस दौरान मंडल प्रभारी आनंद घावरी , युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मेहरा , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष योगेश जोशी, युवा मोर्चा महामंत्री दीपक जोशी , चंदन कनवाल तथा ग्राम प्रधान खमारी हेम बहुखंडी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!