ज्योलीकोट में दूषित पानी, ब्लॉक प्रमुख ने पेयजल विभागों को नए जल स्रोतों को खोजने के सख्त निर्देश

नैनीताल । ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैली पीलिया की महामारी ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। इस गंभीर संकट के बाद एडीएम सौरभ असवाल और ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने प्रशासनिक अमले के साथ प्रभावित ग्राम सभाओं का दौरा ओर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की । ब्लॉक प्रमुख की दो टूक दूषित पेयजल विभाग की लापरवाही से गई तीन जानें, अब चुप नहीं बैठेंगे”दौरे के दौरान ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य से बिल्कुल खिलवाड़ न हो ग्रामीणों स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए। उन्होंने सीधे तौर पर जल संस्थान की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के तीन मासूम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।जब तक क्षेत्र के प्रत्येक तोक और आखिरी गाँव तक 100% शुद्ध पानी नहीं पहुँच जाता, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।इसके बाद अगर क्षेत्र में कोई भी अनहोनी या बीमारी से नुकसान होता है, तो उसका पूरा जिम्मा संबंधित विभाग के अधिकारियों का होगा। ADM सौरभ असवाल ने निर्देश दिए कि प्रदूषित स्रोत बंद करे, नए पानी के श्रोत खोजें ज्योलीकोट किसान सेवा केंद्र में जल संस्थान और जल निगम के आला अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में एडीएम सौरभ असवाल ने बेहद सख्त रुख अपनाया। उन्होंने ऑन-द-स्पॉट निर्देश दिए जिन जल स्रोतों से प्रदूषित या गंदा पानी आ रहा है, उनसे पानी की निकासी को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।नए स्रोतों की तलाश करे विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी तुरंत युद्धस्तर पर जुटकर नए और स्वच्छ प्राकृतिक जल स्थानों की तलाश कर रहे है ताकि जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके। स्वच्छ पानी को सुचारु रूप से हर घर तक पहुँचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल संस्थान ओर जल निगम द्वारा क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही हैं। सभी घरों में पानी की टंकियों की सफाई की जा रही हैं। सीएमओ डॉ रश्मि पंत ने सभी से पानी उबालकर पीने स्वच्छता के विशेष ध्यान रखने की अपील की एडीएम सौरभ असवाल नैनीताल जल निगम अधीक्षण अभियंता ए के कटारिया जल संस्थान अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना सीएमओ डा रश्मि पंत , सर्विलेंस अधिकारी स्वास्थ्य डॉ मनोज कांडपाल अधिशासी अभियंता जल निगम शशि पाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्ले सहायक अभियंता जल निगम संजय कुमार सहायक अभियंता जल संस्थान मोहन रावत तहसीलदार अक्षय भट्ट कानूनगो नरेश लाल वर्मा पटवारी राकेश कठायतडॉ बबिता मनराल, हरगोविंद रावत,देवेंद्र नेगी, चंदन जीना, मनीष कुमार, दिनेश आर्य पुष्कर जोशी, राजेंद्र मनराल, हरीश,योगेश बोरा, बसंत मेहरा शकुंतला कुंदन जीना सहित अन्य उपस्थित रहे।






