17 September 2026

निर्मला एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने हासिल किया द्वितीय स्थान, सांसद अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या ने किया सम्मानित

0
pine-crest

नैनीताल। निर्मला एकेडमी स्कूल गेठिया, नैनीताल के विद्यार्थियों ने नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा आयोजित ‘संकल्प’ अंतरविद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता की सब-जूनियर श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
बच्चों का यह पहला मंचीय प्रदर्शन था। पहली बार बड़े मंच पर प्रस्तुति देने के बावजूद विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और शानदार तालमेल के साथ अपनी प्रस्तुति दी। इस उपलब्धि से बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास और भी बढ़ा है।
बच्चों की नृत्य प्रस्तुति की कोरियोग्राफी यज्ञा कुलौरा द्वारा की गई, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति को बेहतर बनाने के लिए अथक मेहनत की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सविता कुलौरा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत तथा समस्त शिक्षकगण के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!