नैनीताल में अंतर विद्यालयी स्कूल के बच्चों ने रंगोत्सव कार्यक्रम में मचाई धूम,सीनियर वर्ग में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर, जूनियर में सेंट जॉन्स स्कूल व सब जूनियर मेंसनवाल हायर सेकंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्राफी पर किया कब्जा,


नैनीताल। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रंगोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। रंगोत्सव में नगर के 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में सनवाल हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, निर्मला एकेडमी ने द्वितीय तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उमंग प्रिपरेटरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार तथा अमेरिकन किड्स को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
जूनियर वर्ग में सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल ने प्रथम, रामा मॉन्टेसरी स्कूल ने द्वितीय और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नैनी पब्लिक स्कूल एवं राधा चिल्ड्रन एकेडमी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।













सीनियर वर्ग में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर, नैनीताल ने प्रथम, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, भवाली ने द्वितीय तथा लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल, नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक दीपा जोशी व श्रद्धा गुरुरानी रही।आयोजकों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यालयों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्लब की सचिव डॉ. प्रगति जैन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले क्लब के समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा नगरवासियों का भी हार्दिक अभिनंदन किया।
क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने सभी सहयोगियों और सदस्यों का अभिनंदन करते हुए बताया कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब पिछले कई वर्षों से रंगोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है। क्लब की कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका रमा भट्ट ने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्लब की समन्वयक एवं कार्यक्रम सह-संयोजिका रानी साह ने विद्यार्थियों की मेहनत एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षकों और निर्णायक मंडल को विशेष धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में क्लब की सदस्य प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, ज्योति ढोंढियाल, सीमा सेठ, अमिता शाह, जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, मीनाक्षी कीर्ति, कंचन जोशी, मंजू बिष्ट, विनीता पांडे, आभा साह, आशा साह, सविता कुलौरा, दया कुमार, सरिता त्रिपाठी, निवेदिता मेहरोत्रा, संगीता गुप्ता एवं भावना साह, विमलेश गोस्वामी सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।






