भवाली में नंदा देवी महोत्सव में जीवन वर्षा कला की टीम की प्रस्तुति ने मचाया धमाल,

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव समिति एवं महिला समिति नंदा देवी द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति आयोजित की गई।
इसी के तहत जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव की टीम की सुंदर प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।
टीम की अध्यक्ष डा प्रगति जैन ने कहा कि इतने कम समय में इस सुंदर नृत्य को सिखाकर प्रस्तुति के लिए तैयार करने वाले नीतीश शर्मा का विशेष आभार, जो हर समय हमारा मार्गदर्शन और सहयोग करने के लिए उपस्थित रहते हैं।
उन्होंने कहा कि मेहरागांव की हमारी सभी प्यारी बहनों का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने आज नंदा देवी महोत्सव में अपनी सुंदर प्रस्तुति से मेहरागांव की शोभा बढ़ाई।
मेहरागांव क्षेत्र से पावन भूमि की हमारी बहनों ने माँ नंदा की स्तुति में भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर हम सभी को गौरवान्वित किया।
इस सुंदर आयोजन और प्रस्तुति के लिए नंदा देवी महोत्सव समिति एवं महिला समिति नंदा देवी का हृदय से आभार। इस दौरान मनीष साह , ज्योति साह और हेमा जोशी के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया।





















