20 September 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती पर दी उनके चरणों में भावभीनी श्रद्धांजलि,

0
pine-crest

नैनीताल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर पत्र के माध्यम से उनके चरणों में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, सहयोगियों एवं देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की है।


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस पर विभिन्न स्मरणात्मक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया और देश के विभिन्न राज्यों में उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम उनके राष्ट्रसेवा के योगदान के प्रति जनमानस की कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति हैं।
पं. गोविंद बल्लभ पंत जी स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी, दूरदर्शी प्रशासक और महान राष्ट्रनिर्माता थे। उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष करने के साथ-साथ स्वतंत्र भारत में सुशासन, सामाजिक सुधार और राष्ट्रीय अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा देश के गृह मंत्री के रूप में उनके कार्यों ने प्रशासनिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में पंत जी का योगदान अतुलनीय रहा। भारत के गृह मंत्री और संविधान सभा के वरिष्ठ सदस्य के रूप में उन्होंने हिंदी को देश की संपर्क भाषा और सरकारी कामकाज की प्रमुख भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर और सशक्त प्रयास किए। भारतीय भाषाओं के संवर्धन और राजभाषा के रूप में हिंदी की स्वीकृति हेतु उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करते हुए उनकी प्रेरणादायी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत नायकों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया। इसी भावना के साथ पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी जैसे महान राष्ट्रनायकों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना उनके आदर्शों को जीवंत रखने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। मैं इस अवसर पर उनके चरणों में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, सहयोगियों एवं देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!