26 October 2026

नगर पालिका द्वारा माल रोड में लगे कूड़े के नए डस्टबिन भी चंद दिनों में ही जमीन पर हुए धराशाई, आवारा पशुओं द्वारा रात्रि में पहुंचा रहे हैं डस्टबिनों को नुकसान

pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका द्वारा माल रोड में स्वच्छता अभियान के तहत जगह-जगह पर कूड़े के डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। एक तरफ डस्टबिन लग रहे हैं तो दूसरी तरफ डस्टबिन जमीन में गिरे दिखाई दे रहे हैं।

माल रोड में लगे डस्टबिन में से आवारा पशुओं द्वारा अपना चारे के रूप में कूड़ा करकट को खाने के लिए डस्टबिन में मुंह डाल कर डस्टबिन का कूड़ा जमीन में बिखेर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आवारा पशु डस्टबिनों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिन भर के डस्टबिनों में भरा कूड़ा शाम के वक्त खाली कर दिया जाए तो आवारा पशु इसमें मुंह डालकर डस्टबिनो को नहीं तोड़ पाएंगे।
लेकिन माल रोड में पालिका प्रशासन के अलावा अधिकारियों की भी चहल कदमी रहती है। किसी का भी इस और ध्यान नहीं गया है। जनता के हजारों रुपए कूड़े के डस्टबिन में हर साल यूं ही बर्बाद नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!