23 February 2026

समान नागरिक संहिता की रिपोर्ट सार्वजनिक करें सरकार-नेता प्रतिपक्ष

0
naini-public
pine-crest


हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाई गई समिति ने आज मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। सरकार ने अभी तक इस रिपोर्ट को न तो सार्वजनिक किया है और न ही मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोई आधिकारिक बयान दिया है ।
बिना रिपोर्ट का अध्ययन किए और सरकार की मंशा जाने इस बिषय पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। यह समिति विधानसभा के आदेश पर नहीं बनी थी इस लिए सरकार को इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए था ताकि समिति की रिपोर्ट का अध्ययन कर राज्य के जागरूक लोग इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया देते।
अब यदि सरकार आगामी विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता से संबंधित कोई विधेयक लाती है तो उसके बाद ही इस विषय पर कुछ कहा जा सकता है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!