3 November 2026

कविता और अरविंद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने”गांव चलो घर घर चलो अभियान” में लोगों से किया जनसंपर्क

pine-crest

नैनीताल। आने वाले चुनावों की तैयारी के प्रति भाजपा अपने सुपर एक्टिव मोड में आ चुकी है। जीत के प्रति निर्णायक भूमिका के लिए शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी पैठ बनाने की तैयारी में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
जिसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा टोलियां बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर गांव चलो घर घर चलो अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी अभियान के तहत मंगलवार को किंडर गार्डन बूथ संख्या 105 के अंतर्गत प्रवासी कविता गंगोला व अरविंद पडियार के नेतृत्व में, भाबर हाल क्षेत्र, एलफिंस्टन कंपाउंड, अपर एवं लोअर डांडा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं सहित जनसंपर्क किया गया।
वहीं दूसरी ओर शेर का डांडा क्षेत्र में, महेश अधिकारी एवं खजान डंगवाल आदि ने घर-घर जाकर संपर्क किया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!