2 November 2026

शाकिर अली बने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के नगर अध्यक्ष,राज्यआंदोलनकारियों के हितो तथा राज्य के ज्वलंत मुद्दो को लेकर रहेंगे संघर्षरत-शाकिर

pine-crest


नैनीताल। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच नैनीताल के जिलाध्यक्ष गणेश सिहं बिष्ट ने, वर्ष 1988 से पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय रूप से राज्य आंदोलन में भागीदारी करने वाले राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच नैनीताल नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि वर्ष 1988 से वह राज्य आंदोलन तथा विभिन्न संगठनों के माध्यम पहाड़ के ज्वलंत मुद्दो को लेकर आंदोलनरत् रहे है, और जो दायित्व आज उनको उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच नैनीताल के अध्यक्ष के रूप में मिला है, उसको वह पूरी निष्ठा से निभायगे तथा राज्य आंदोलनकारियों के हितो तथा राज्य के ज्वलंत मुद्दो को लेकर संघर्षरत् रहेगे


उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के नगर अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर नैनीताल नगर के राज्य आंदोलनकारी पूर्व नगर पालिका अध्य्क्ष मुकेश जोशी, मंटु कंचन चंदोला, इंदर सिहं नेगी, पान सिह सिजवाली, मनमोहन सिंह कनवाल , महेश जोशी, असीम बख्श, लीला बोरा, हरीश वारियाल, मुकुल जोशी, वीरेंद्र जोशी, नरेंद्र सिह करायत, बिशन सिह मेहता, मुनीर आलम सिद्दीकी, हरेन्द्र सिंह, लक्ष्मी नारायण, हरीश जोशी, पान सिहं रौतेला, आदि राज्य आंदोलनकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!