17 April 2026

सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब का चुनाव 17 मार्च को,चुनाव में 15 कार्यकारिणी सदस्य होंगे मनोनीत, चुनाव के लिए महिलाओं में उत्साह

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष मीनू बुधला कोटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्लब के वार्षिक चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई। तय किया गया कि क्लब के इस वर्ष के वार्षिक चुनाव 17 मार्च को सुबह 11:00 बजे से गोवर्धन हाल में संपन्न किए जाएंगे। चुनाव की तिथि निकलने के बाद महिलाओं में कॉफी उत्साह देखा जा रहा है। अब देखना बाकी है कि समाजिक संस्था के लिए कौन बनेगी अध्यक्ष व सचिव, 17 मार्च को किसके सिर सजेगा ताज। रमा भट्ट ने बताया कि इस वर्ष के वार्षिक चुनाव संपन्न कराने के लिए क्लब की पूर्व अध्यक्ष रानी साह को चुनाव अधिकारी और सरिता त्रिपाठी को सहचुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब में 1 साल के चुनाव का कार्यकाल होता है । रमा भट्ट ने बताया की चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, मीडिया प्रभारी सहित 15 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि सुबह 11:00 बजे गोवर्धन हाल में पहुंच कर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!