14 September 2026

नैनीताल में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय गौ क्रांति मंच से जुड़ी महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन

0
pine-crest


नैनीताल। भारतीय गौ क्रांति मंच तल्लीताल के तत्वाधान में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए गौ प्रेमियों ने तल्लीताल डाँठ में एक सांकेतिक धरना दिया।
तल्लीताल गांधी प्रतिमा के नीचे रविवार को सुबह एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। ये धरना प्रदर्शन श्री संक्राचार्य परंपरा व पूज्य संत गोपाल मणि महाराज के सानिध्य में किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रभर में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आग्रह किया गया है। संस्था की सदस्य भावना रावत ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग कर रहे हैं और “गौ माता को अनुदान नहीं सम्मान की जरूरत है”। कार्यक्रम के आयोजन में पूर्व सभासद पवन बिष्ट ने अहम भूमिका निभाई, जबकि इस अवसर पर रश्मि शर्मा, गीता बवाड़ी, इंद्रा बिष्ट, बसंती पुजारी, कमला रावत, रजनी चौधरी, हीरा नयाल, पार्वती धामी, शीला, किरन बिष्ट, पूजा बिष्ट, विजय भट्ट, प्रीति बिष्ट समेत बड़ी संख्या में मात्र शक्ति और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!